*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पांढुर्णा में रविवार को जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं जनसहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कार्यशाला में संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक समरसता, सेवा, सद्भाव एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत योजना पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने तथा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता के उच्च आदर्शों का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, भाईचारे और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा सामाजिक समरसता को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा।
कार्यशाला में अभियान के सफल क्रियान्वयन, संगठनात्मक दायित्वों के निर्धारण तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मिनाक्षी खुरसंगे,जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़, अनिल कुमरे जी, जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, जिला सह कोषाध्यक्ष विलास घोंघे,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विलास खिरडकर,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वर खोडे, विनोद वस्त्राणे,संजय बागडे,रुपेश राकेशिया सहित पार्टी के जिला पदाधिकारीगण एवं मंडल अध्यक्षगण सहित अपेक्षित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे..!









