*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा भोपाल मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री प्रकाश चंद्र परिहार, अति. पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री मनोकामना प्रसाद तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पांढुर्णा श्री ब्रजेश भार्गव के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी पांढुर्णा श्री अमित दानी के नेतृत्व में चौकी बड़ चिचोली थाना पांढुर्णा पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के आबकारी उप निरीक्षक अंकित पटेल चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय द्वारा ग्राम कोडर, चौकी क्षेत्र में अवैध कच्ची हाथ महुआ की शराब निर्माण के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान जंगल एवं नदी किनारे छिपाकर रखे गए अवैध शराब निर्माण के लिए उपयोग में लाए जा रहे लगभग 15,000 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही विधिवत नष्ट (नस्तीकरण) किया गया। एवम 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की गई ।साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त ड्रम एवं अन्य सामग्री को भी नष्ट कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।
पांढुर्णा पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के निर्माण, परिवहन अथवा विक्रय संबंधी कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत पांढुर्णा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।









