बेरडी में 100 वर्षों से अधिक पुरानी अखंड हरिनाम सप्ताह की परंपरा का होगा भव्य समापन, दही-लाही महाप्रसाद एवं महाकाले के कीर्तन में डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, वारकरी संप्रदाय की समृद्ध परंपरा, महाराष्ट्रीयन संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है बेरडी का पंढरीनाथ मंदिर सप्ताह पांढुर्णा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश, चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश : कलेक्टर श्री वशिष्ठ रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री पर रोकथाम तथा अवैध तंबाकू के विक्रय एवं जुआ पर करें सख्त कार्यवाही, एनकॉर्ड समिति की बैठक में संबंधित विभागों को समन्वय करने दिए निर्देश  हिट एंड रन, अवैध कॉलोनियों, विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा गोदामों के नियमित निरीक्षण तथा सुरक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

मैं संकल्प लेता हूं कि..,’ सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा  , पीएम मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प अभियान का शुभारंभ , प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने मैनिट में युवाओं को दी नशे से दूर रहने की प्रेरणा

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

*नशा मुक्ति किसी विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का काम*

– *सीएम डॉ. मोहन ने सुनाई दो भाइयों की दर्दनाक कहानी* 

पांढुर्णा भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प के राष्ट्रीय अभियान का नई दिल्ली से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी भोपाल स्थित मैनिट में नशामुक्त भारत एवं नशामुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प के तहत लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। दुनिया का सबसे युवा देश-सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत-दुनिया का सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला देश भारत है। स्वामी विवेकानंद ने 100 साल पहले घोषणा की थी कि 21वीं सदी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समर्थ-शक्तिशाली-सर्वगुण संपन्न भारत बनाने के लिए नशे के खिलाफ पूरे देश में अभियान चल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबसे युवा देश भारत के युवाओं को उसी के अनुरूप क्षमतावान होना चाहिए। भगवान श्री राम-श्री कृष्ण-गौतम बुद्ध की धरती सदैव दुनिया को आकर्षित करती रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति जीयो और जीने दो की प्रेरणा देती है। हमारी जीवन में प्रकृति से भी प्रेम करने की संस्कृति है। जैसा पिण्ड है वैसा ही ब्रह्मांड है। उन्होंने कहा कि हम जैसे हैं वैसी ही प्रकृति है। परमात्मा ने हमें 84 लाख योनियों के बाद ये मानव शरीर दिया है। हम शरीर की साधना से ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। यानी हर शरीर में परमात्मा है और असीम ताकत है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस ताकत का उपयोग सही दिशा में हो, हम सभी प्रकार के नशे से दूर रहें। हम अपनी ऊर्जा-प्रतिभा-नवाचार से भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर हों। विकसित भारत की पहली शर्त नशा मुक्त भारत है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर गली-गांव-मोहल्ले-घर और पूरे देश में युवा नशे से मु्क्त हो।

*सीएम डॉ. मोहन ने दिया सटीक उदाहरण*

सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि 10-15 साल पहले तक हमें जगह-जगह पान-बीड़ी की दुकानें दिखाई देती थीं। अब उनका दायरा कम हुआ है। लेकिन, अब दूसरे तरह का नशा बढ़ गया है। हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। सरकार ने 19 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी कर दी। उन्होंने कहा कि नशा हमारा स्वास्थ्य-शिक्षा-संवाद-सामाजिक सम्मान सब बिगाड़ देता है। इसकी वजह से घर के घर बर्बाद हो जाते हैं। अभी हाल ही में नशे के लिए दो भाइयों ने एक-दूसरे को चाकू मारे। उनमें से एक गंभीर है, दूसरे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह घटना हमें सबक सिखाती है। हम लोगों की जीवन बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति अपने को पहचाने, नशे से दूर रहे और समाज में बदलाव लाए।

*नक्सलवाद के बाद नशे का करना है खात्मा*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश पुलिस को बधाई दूंगा जिसने पूरे महीने नशे के खिलाफ अभियान चलाया। यह एक विभाग का काम नहीं, बल्कि पूरे समाज का काम है। भारत ने साल 2029 तक नशे से मुक्त होने का संकल्प लिया है। हम निश्चित रूप से इस युद्ध में जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब नक्सलवाद खत्म करने की तारीख तय की थी, तब लोगों ने मजाक बनाया था। लोगों ने कहा कि नक्सलवाद कैसे खत्म होगा। हमारा मंडला-बालाघाट-डिंडोरी और जहां-जहां नक्सलवाद की जड़ें थीं, वहां-वहां नशे की खेप पहुंचती थी। हमारे कई उन्नत प्रांत नशे की वजह से बर्बादी तक पहुंच गए थे। आज हमने लाल सलाम को आखिरी सलाम कह दिया है। हमने प्रदेश की धरती से डाकुओं का खात्मा किया है। अब हमें नशे का खात्मा करना है।

*लोगों ने ली ये शपथ*

सीएम डॉ. यादव ने सभी लोगों को शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया, ‘मैं संकल्प लेता हूं कि मैं किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का किसी भी रूप में या किसी भी उद्देश्य से सेवन नहीं करूंगा तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प करता हूं। तथा, अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों, संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करूंगा। मैं स्वस्थ-जागरूक और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। नशा-मुक्त युवा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना पूर्ण योगदान दूंगा। मैं जीवन में सदैव स्वस्थ और सकारात्मक मूल्यों का पालन करूंगा। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नशा-मुक्त जीवन का संदेश पहुंचाऊंगा। तथा, जागरूक और सशक्त नशा-मुक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। जय हिंद।’

Leave a Comment

और पढ़ें

बेरडी में 100 वर्षों से अधिक पुरानी अखंड हरिनाम सप्ताह की परंपरा का होगा भव्य समापन, दही-लाही महाप्रसाद एवं महाकाले के कीर्तन में डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, वारकरी संप्रदाय की समृद्ध परंपरा, महाराष्ट्रीयन संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है बेरडी का पंढरीनाथ मंदिर सप्ताह

रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

हिट एंड रन, अवैध कॉलोनियों, विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा गोदामों के नियमित निरीक्षण तथा सुरक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l