*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843)

पांढुर्णा पारडी मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के नवनिर्मित कार्यालय में स्लैब डालने के कार्य का बुधवार शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि संगठन की शक्ति, विचारधारा, सेवा, समर्पण और संस्कारों का सर्वोच्च केंद्र होता है। यह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा, संगठन और जनसेवा का पावन स्थल है।
पांढुर्णा भाजपा कार्यकर्ता को आने वाले समय में जल्द ही नया भवन मिलेगा जिसको लेकर पांढुर्णा भाजपा कार्यकर्ता में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। नया भवन स्लैब डालने के कार्य का शुभारंभ के अवसर पर पांढुर्णा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश बंटी छग़ानी, पांढुर्णा नगर पालिका मनोनीत पार्षद श्री सतीश बांबल जी, श्री लक्ष्मण कपले जी, नगर मंडल उपाध्यक्ष श्री पंकज नाईक जी सहित उपस्थित रहे।









