*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा सिविल अस्पताल में शनिवार किसान युवक द्वारा कीटनाशक सेवन करने संबंध युवक के परिजनों द्वारा बताया गया की युवक पेशे से खेती किसानी करता है शराब के नशे में उल्टी सीधी हरकते करते रहता है। युवक का नाम उमेश देशमुख उम्र 40 साल निवासी ग्राम परसोडी बताया गया है। किसान युवक द्वारा खेत में तननाशक उपयोग में लाने वाली कीटनाशक दवा युवक द्वारा शराब के नशे में शनिवार 10 बजे के करीब सेवन कर परिजनों को बताया गया। किसान युवक की बिगड़ी हालत तो परिजनों द्वारा पांढुर्णा सिविल अस्पताल में दुपहर को भर्ती कराया गया। कीटनाशक सेवन करने संबंध में युवक के परिजनों ने बताया की कीटनाशक सेवन करने पर कितना असर होता है देखने शराब के नशे में कीटनाशक सेवन किया। परिजनों द्वारा बताया गया इसके पुर्व में शराब पीने के बाद उल्टी सीधी हरकते कर चुका है। इस संबंध सिविल अस्पताल डॉ द्वारा पुलिस विभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने कीटनाशक सेवन करने वाले युवक के बयान दर्ज कर सख्त कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए दुबारा उल्टी सीधी हरकते नहीं करने की भी समझाइश दी गई।









