*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को देश के पुर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर पांढुर्णा जिला भाजपा मुख्यालय पर संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं युगद्रष्टा राजनेता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया कोटि-कोटि नमन।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के पुण्यतिथि अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डालते बताया गया की अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के ऐसे विराट व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, ओजस्वी वाणी और राष्ट्रसेवा से करोड़ों देशवासियों के हृदय में अमिट स्थान बनाया।
उनकी राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था और मां भारती के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
अटल जी की वाणी भले ही आज मौन है, लेकिन उनके विचार सदैव भारत की आत्मा में गूंजते रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









