*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा विकासखंड ग्राम पंचायत पाठई पी. एम. श्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में15 स्वतंत्रता दिवस ( राष्ट्रीय पर्व ) अवसर पर शाला सक्राय में प्रथम स्थान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजन आयोजित हुआ।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि रूप से जि.जनपद पचायत सदस्य ललिता कुमरे, विशेष अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता टीकाराम कोराचि, समाज सेवी तिगांव रेल्वे स्टेशन उप प्रबंधक महेंद्र सिंह टेकाम( दादा ), आमन्त्रित अतिथि नादनबाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा सरियाम, जनपद सदस्य जितेन्द्र उईके एवं अन्य सदस्य कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। एवं देश के माह पुरुषों को छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्कूल प्राचार्य द्वारा सभी अतिथि का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छात्र/ छात्राओं ने राष्ट्र गीतों पर आधारित गीत, डांस और भाषण की प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान विशेष अतिथि समाजसेवी तिगांव रेल्वे स्टेशन उप प्रबंधक महेंद्र सिंह टेकाम( दादा) वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया तथा स्वतंत्रता सेनानियों , महापुरुषों ने देश को आजादी दिलाने में बहुत बड़ा योगदान रहा। आजादी दिलाने में शहिदों को याद कर उनको नमन किया गया। हमें संविधान के अधिकार के प्रति जागरूक रहना है एवं संविधान में निहित कर्तव्यों का पालन करना है, और बच्चों को प्रेरित कर मार्गदर्शन किया। और आगे कहा कि बच्चे अपना सही दिशा में परिश्रम करके अपना भविष्य उज्वल करना है। एवं शासकीय स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया ।
इस अवसर विशेष अतिथि समाजसेवी तिगांव रेल्वे स्टेशन उप प्रबंधक महेंद्र सिंह टेकाम( दादा) द्वारा गणित सक्राय कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने छात्र को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह् प्रोत्साहन स्वरूप नगद 10, हजार रुपए राशी पुरस्कार राशी से सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत पाठई में आयोजित छात्र छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम में पांढुर्णा भाजपा युवा नेता उत्तम झा, हंसराज कड़वे ,चंद्रकांत कड़वे एव गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
छात्र सम्मान आयोजन के दौरान विशेष अतिथि समाजसेवी तिगांव रेल्वे स्टेशन उप प्रबंधक महेंद्र सिंह टेकाम( दादा) द्वारा पांढुर्णा विकासखंड ग्राम पंचायत पाठई पी. एम. श्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में आने वाले वर्ष 2027 परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल छात्र छात्राओं को पांच पांच हजार रुपए की राशि पुरस्कारों से सम्मानित किया जाने की बात भी सामने आई है। जिसको लेकर स्कूल छात्र छात्राओं में खासा उत्साह देखने में आया है।









