पांढुर्णा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश, चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश : कलेक्टर श्री वशिष्ठ रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री पर रोकथाम तथा अवैध तंबाकू के विक्रय एवं जुआ पर करें सख्त कार्यवाही, एनकॉर्ड समिति की बैठक में संबंधित विभागों को समन्वय करने दिए निर्देश  हिट एंड रन, अवैध कॉलोनियों, विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा गोदामों के नियमित निरीक्षण तथा सुरक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर निकली भव्य मशाल यात्रा,राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान एवं उसके अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के तत्वावधान में भव्य मशाल यात्रा एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिकों,पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

मशाल यात्रा के दौरान हाथों में प्रज्वलित मशालें और हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना लिए कार्यकर्ता एवं नागरिक आगे बढ़े। ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ एवं राष्ट्रभक्ति के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा के मार्ग में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गौरव, सम्मान और उसकी ऐतिहासिक भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा राष्ट्रगीत के प्रति प्रत्येक देशवासी के सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैशाली महाले,जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़ जिला उपाध्यक्ष उज्जवल सिंह चौहान,यादोराव डोबले,सीताराम कोरडे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विलास खिरडकर,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वर खोडे,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधिगण,मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, भाजपा युवा नेता उत्तम झा एवं महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे।

मशाल यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मशालों की रोशनी और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगीत के सम्मान एवं राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन कर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

भाजपा जिला पांढुर्णा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रगीत केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की गौरवशाली भावना का प्रतीक है। इसके सम्मान के लिए प्रत्येक देशवासी सदैव प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

हिट एंड रन, अवैध कॉलोनियों, विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा गोदामों के नियमित निरीक्षण तथा सुरक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l

ग्राम चांगोबा में म.प्र. आदिवासी विकास परिषद की बैठक आयोजित, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक समस्याओं तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।