*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा विकासखंड ग्राम पंचायत पारडी में युवक घर पर फांसी पर लटका देखा गया। घटना शाम की बताई जा रही है। घटना के समय खेती मजदूरी करने घर से बाहर होना बताया जा रहा है। इस हादसे के संबंध में सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक इस युवक ग्राम पारडी निवासी युवक का नाम गुंजन पिता अनिल खवसे उम्र 22 साल युवक डायटेक कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है। परिजनों द्वारा युवक फांसी पर लटका होने की सूचना पुलिस विभाग को दी गई। घटना स्थल पहुंचकर पुलिस टीम पहुंची एवं ग्रामीणों की मदद से युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस विभाग द्वारा घटना स्थल पर पंचनामा बनाया गया। शव को पांढुर्णा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने भेज दिया गया। युवक के शव का बुधवार को पांढुर्णा सिविल अस्पताल डॉ द्वारा पोस्टमार्टम कर युवक के शव को परिजनों को सौंपा जायगा। युवक के फांसी की घटना से परिजनों में गहरा आघात पहुंचा है। आखिर युवक ने फांसी क्यू लगाई परिजनों में बड़ा सवाल उठाया जा रहा है। फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव पुलिस विभाग द्वारा हर पहेलु से घटना की बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गई है।









