*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843

पांढुर्ना. तहसील के सलून संचालकों ने बढ़ती महंगाई के फलस्वरूप कटिंग दाढी का सेवाशुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले जहां 80 रू में दाढ़ी कटिंग होती थी वहीं अब इसके बदले ग्राहकों को 120 से 150 रू देने पड़ेंगे। शनिवार को राधाकृश्ण वार्ड स्थित संत सेनाजी महाराज भवन में संपन्न हुई समाज संगठन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष तरूण खिरेकर ने की। वहीं समाज के प्रबुद्ध लोग व कार्यकारिणी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में दुकानदारों की ओर से रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। सभी ने रेट बढ़ाने का समर्थन किया जिसके बाद सादी कटिंग के 80 और शेविंग के 40 रू इस हिसाब से 120 रू और प्रोफेशनल कटिंग दाढ़ी के 150 रू करने का निर्णय लिया गया है। दुकानदारों ने इस निर्णय का सभी दुकानदारों से पालन करने और नई रेट लिस्ट जल्द ही दुकानों पर चस्पा करने की कार्यवाही करने की बात कही। इसी तरह बैठक में 8 सितंबर को भक्तिभाव के साथ श्री संत सेनाजी महाराज की पुण्यतिथी को महोत्सव के रूप मनाये जाने का निर्णय लिया गया। इस कार्यकम में सभी सदस्य सहपरिवार उपस्थित रहने की अपील की गयी। बैठक में संगठन के अध्यक्ष तरूण रिखब्रेकर, सचिव जितेन्द्र अतकरे पूर्व अध्यक्ष संजय धानोरकर, विवेक मानकर और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।








