*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा राम शांति विद्या मंदिर, में विगत वर्षों से ‘सुनीता मेमोरियल प्रतियोगिता’ आयोजित की जा रही है । इस वर्ष भी इंटरस्कूल कबड्डी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खेल भावना, आत्मविश्वास एवं तर्कशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में राम शांति विद्या मंदिर की वेदिका राजपुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुभाष मॉन्टेसरी के आर्यन बंसोड द्वितीय तथा भंसाली विद्या मंदिर की संजीवनी शेडामे तृतीय स्थान पर रहीं। हिंदी वाद-विवाद में भंसाली विद्या मंदिर की सौम्या मानकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राम शांति विद्या मंदिर के देवेंद्र राउत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। स्काई लाइन स्कूल की तनिस्का भकने तथा सुभाष मॉन्टेसरी की खुशी वाकोडे ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान साझा किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में राम शांति विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भंसाली विद्या मंदिर उपविजेता रहा। वहीं बालक वर्ग में सुभाष मॉन्टेसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राम शांति विद्या मंदिर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास, तार्किक सोच और प्रभावी अभिव्यक्ति के गुणों को और मजबूत किया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालयों का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता के निर्णायक श्री योगीराज वानोडे एवं डॉ. प्रीति दीवान रहे। शाला चेयरमैन श्री सुभाषजी बुधराजा, डायरेक्टर श्री शिवमजी बुधराजा, प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी एवं समस्त स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।








