*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला पांढुर्णा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष पद पर विवेक गायकवाड़ की नियुक्ति होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने सौसर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर संदीप मोहोड ने कहा की युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी के संगठन की महत्वपूर्ण ताकत है। विवेक गायकवाड़ को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने से जिले के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। उनका संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं कर्मठता निश्चित रूप से युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री विवेक गायकवाड़ अपने ऊर्जावान नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाएंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विवेक गायकवाड़ ने इस अवसर पर संगठन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ नेतृत्व एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़ , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विलास खिरडकर , निलेश जुननकर, प्रवीण सेलुकर , सौरभ अढाऊ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी , जिला एवं मंडल पदाधिकारी , युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







