*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र सासंद बंटी विवेक साहू एवं पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री निलेश उईके ने रक्षा बंधन और भुजारिया के पावन पर्व के अवसर पर पांढुर्णा छिंदवाड़ा जिलेवासियों एवं पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। रक्षा बंधन और भुजारिया पर्व पर दिये गए अपने संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू एवं विधायक श्री निलेश उईके ने अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सुख, समृद्धि और सौहार्द का संचार करे। उन्होंने कहा कि कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र (राखी) केवल एक धागा नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा पवित्र वादा है जो हमें कमजोर, जरूरतमंद और अपनों की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। बेटियों के प्रति विशेष आदर और सम्मान का संदेश भी यह पर्व देता है। भाइयों को उनके कर्तव्य बोध का भान भी यह भली-भांति कराता है।
सांसद बंटी विवेक साहू एवं विधायक श्री निलेश उईके ने कहा कि भुजारिया (कजली या कजलियां) का पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशहाली का प्रतीक है। भुजरियां हमारी बीज परीक्षण की सनातन प्रयोगशाला तो है ही, यह समाज जीवन में एक दूसरे को हरियाली, खुशहाली, उन्नति और सदभाव बांटने की समृद्ध परंपरा भी है। उन्होंने कहा कि मेरी ईश्वर से यही कामना है कि आप सभी पांढुर्णा जिले एवं विधानसभा क्षेत्र वासियों, प्रदेश व देशवासियों खुश रहें, निरोगी रहें, प्रगति करें और सभी में आपसी सद्भाव बढ़े।







