*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )
पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर शनिवार 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग पांढुर्णा द्वारा मेजर ध्यानचंद कप प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका ग्राउंड पांढुर्णा में किया गया। प्रतियोगिता में खो-खो, रस्साकशी, पिट्ठू सहित विभिन्न पारंपरिक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के श्री योगेश ढोके ने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खो-खो बालिका वर्ग में संडे पानी स्कूल, पांढुर्णा ने प्रथम तथा न्यू महर्षि महाविद्यालय, पांढुर्णा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में सौंसर ब्लॉक की टीम प्रथम तथा एलएफएस स्कूल, पांढुर्णा द्वितीय स्थान पर रही।
रस्साकशी प्रतियोगिता में एलएफएस स्कूल, पांढुर्णा ने प्रथम तथा न्यू महर्षि महाविद्यालय, पांढुर्णा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अन्य आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री खेलसिंह मरकाम, श्री कवाड़ेती, श्री योगेश ढोके, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, श्री हरीश गायधने, उपाध्यक्ष जिला क्रिकेट एसोसिएशन, श्री मुकेश गवाने, श्रीमती प्रशांति ईवनती, श्री गौरव कौशिक सहित विद्यालय एवं महाविद्यालयों से आए खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक एवं स्कूल छात्र छात्राओं का समावेश रहा है।







