महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है। पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l ग्राम चांगोबा में म.प्र. आदिवासी विकास परिषद की बैठक आयोजित, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक समस्याओं तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

पांढुर्णा जिले को मिली विकास की दो बड़ी सौगातें, सामाजिक न्याय विभाग के कार्यालय के लिए 15 एवं चतुर्थ श्रेणी के 2 पद तथा जिला आयुष अधिकारी कार्यालय के लिए 20 पद स्वीकृत, जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रभारी मंत्री श्री प्रधुम्न सिंह तोमर का जताया हृदय से आभार

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा सौसर नवगठित पांढुर्णा जिले के विकास को निरंतर गति देने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक बार फिर महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी निर्णय लिया गया है। प्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत पांढुर्णा जिले में विभागीय कार्यालय की स्थापना के साथ 15 पद एवं चतुर्थ श्रेणी के 2 पद, जबकि आयुष विभाग के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी कार्यालय के लिए 20 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रदेश सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ ने पांढुर्णा जिले की जनता की ओर से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रधुम्न सिंह तोमर जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ ने कहा कि नवगठित पांढुर्णा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जनहित की भावना के साथ कार्य कर रही है। जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं।

सामाजिक न्याय विभाग का कार्यालय बनने से स्थानीय स्तर पर मिलेंगी सुविधाएं

श्री मोहोड़ ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत पांढुर्णा जिले में विभागीय कार्यालय की स्वीकृति मिलना जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ 15 पद एवं चतुर्थ श्रेणी के 2 पदों की स्वीकृति से विभागीय कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी तथा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, जरूरतमंदों तथा समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं और कल्याणकारी सेवाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। नागरिकों को विभागीय कार्यों के लिए अन्य जिलों या स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें आवश्यक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

श्री मोहोड़ ने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग के कार्यालय की स्थापना और पदों की स्वीकृति नवगठित जिले को मजबूत प्रशासनिक आधार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विभागीय योजनाओं की निगरानी, क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी।

जिला आयुष अधिकारी कार्यालय के लिए 20 पदों की स्वीकृति बड़ी सौगात

श्री संदीप मोहोड़ ने कहा कि प्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा जिला आयुष अधिकारी कार्यालय के लिए 20 पदों के सृजन की स्वीकृति भी पांढुर्णा जिले के लिए बड़ी सौगात है। इससे जिले में आयुष विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा आयुर्वेद, योग एवं अन्य आयुष पद्धतियों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन और विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। इसका सीधा लाभ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के रूप में प्राप्त होगा।

जनहित और पांढुर्णा के विकास को प्राथमिकता

जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। नवगठित पांढुर्णा जिले की आवश्यकताओं को समझते हुए प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने तथा विभिन्न विभागों की सुविधाएं जिले में उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा लगातार सकारात्मक निर्णय लिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पांढुर्णा जिले की जनता लंबे समय से बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं की सुगम उपलब्धता की अपेक्षा रखती रही है। सामाजिक न्याय विभाग के कार्यालय एवं पदों की स्वीकृति तथा जिला आयुष अधिकारी कार्यालय के लिए 20 पदों का सृजन जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री का विशेष आभार

श्री संदीप मोहोड़ ने कहा कि पांढुर्णा जिले के विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए वे माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रधुम्न सिंह तोमर जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पांढुर्णा जिले की आवश्यकताओं और जनहित को प्राथमिकता देते हुए जिस प्रकार लगातार महत्वपूर्ण स्वीकृतियां प्रदान की जा रही हैं, उससे नवगठित जिले की विकास यात्रा को नई मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पांढुर्णा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी एवं प्रभारी मंत्री जी का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने जिले की आवश्यकता को समझते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और जनहित से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

श्री मोहोड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व, प्रभारी मंत्री जी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से पांढुर्णा जिला आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। जनआकांक्षाओं की पूर्ति, प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पांढुर्णा जिले के विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और आने वाले समय में भी जिले के हित से जुड़े विषयों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ ने पुनः पांढुर्णा जिले की समस्त जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं प्रभारी मंत्री श्री प्रधुम्न सिंह तोमर जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l

ग्राम चांगोबा में म.प्र. आदिवासी विकास परिषद की बैठक आयोजित, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक समस्याओं तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

जिला पांढुर्णा पुलिस द्वारा रात्रि में सघन नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित, फरार एवं स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार, 15 फरार वारंटी,09 स्थायी वारंटी आरोपियों किया गिरफ्तार,18 गुंडा बदमाशों ,10 निगरानी बदमाशों, 10 कबाड़ियों की गई चैकिंग।

मथुरा में सीमा सुरक्षा बल में तैनात बीएसएफ जवान की मिलिट्री हॉस्पिटल नागपुर में ईलाज के दौरान हुई मौत, बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर का पांढुर्णा जवाहर वार्ड निवास करता है परिवार, बीएसएफ जवान को पांढुर्णा मोक्षधाम 12 साल पुत्री दी पिता को अग्नि, बीएसएफ जवानों ने दिया गॉड ऑफ द ऑनर दी ( सलामी), बुजुर्ग माता पिता का सहारा था बीएसएफ जवान नरेंद्र , माता पिता बहन पत्नी पुत्री सौदागर परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़, संत गाडगे बाबा सेवा समिती जिला पांढुर्णा द्वारा बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

ग्राम रजोला माल हाई स्कूल में साईकिल वितरण समारोह आयोजन में विधायक श्री निलेश उईके द्वारा स्कूल छात्र छात्राओं को की गई साईकिल वितरण, सेवानिवृत्त शिक्षक का विधायक श्री निलेश उईके द्वारा किया गया सम्मान।