*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री निलेश उईके ने क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की दी बधाई एवं हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं। जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्रवासियों ने नाम दिए गए अपनेे संदेश में विधायक श्री निलेश उईके ने कहा है कि जन्माष्टमी का पावन पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, प्रेम, भक्ति और धर्म की विजय का प्रतीक है। जब दुनिया में अधर्म बढ़ गया था तो भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर संसार को सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि नंदलाल की बाल लीलाएं, माखन-मिश्री का भोग, झूला और भक्ति से सजा यह उत्सव हर भक्त के मन में आनंद भर देता है। इस शुभ अवसर पर पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री निलेश उईके ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि लाते हुए सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।







