*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )


पांढुर्णा, 8 सितंबर। सिविल अस्पताल पांढुर्णा में रोगी कल्याण समिति की सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों की सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। आयोजित बैठक के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक विधायक नीलेश उईके ने मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के भोजन की व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए
मरीजों के परिजनों को भोजन व्यवस्था के लिए भटकने शिकायत पर विधायक निलेश उईके ने जताई कड़ी नाराज़गी, अधिकारियों को लेटलतीफी बरतने पर दी चेतावनी
विधायक ने कहा कि बार-बार शिकायत मिलती है कि मरीजों के परिजनों को भोजन के लिए भटकना पड़ता है। दूरदराज से आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए अस्पताल में ही भोजन उपलब्ध कराने की बेहतर व्यवस्था की जाए। उन्होंने व्यवस्था में लेटलतीफी बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
गोटमार मेले के लिए सामग्री की स्वीकृति पर चर्चा
बैठक में गोटमार मेला 2026 के दौरान चिकित्सा व्यवस्था के लिए भोजन, डीजल-पेट्रोल, दवाइयों, मेडिकल उपकरण, बीपी एवं वजन मशीन सहित अन्य आवश्यक सामग्री की स्वीकृति पर चर्चा हुई। सेंट्रल लैब के लिए प्लेटफॉर्म निर्माण की अनुमति का प्रस्ताव भी रखा गया।
एंबुलेंस, मरम्मत और स्टेशनरी के प्रस्ताव
अस्पताल में मरम्मत एवं सुधार कार्यों, एंबुलेंस के लिए डीजल और नई बैटरी लगवाने तथा स्टेशनरी खरीदी से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। रोगी कल्याण समिति के खाते से ओपीडी पर्ची, एक्स-रे, डेंटल और वाहन आदि के शुल्क भुगतान के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था को लेकर भी अनुमति एवं अनुमोदन का विषय रखा गया। अस्पताल के कार्यों के लिए दो प्रिंटर खरीदने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।







