*संवाददाता दैनिक दिव्य सत्ता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा 8 सितंबर 2026 को गोटमार मेले को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त पांढुर्णा के अंतर्गत ग्राम पीपलपानी, उमरीकला, जाटलापुर, गोविंदपुर एवं बंधान में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी जिला पांढुर्णा की संयुक्त दबिश कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल में झाड़ियों के पास पन्नियों एवं ड्रमों में अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बनाने के लिए एकत्रित लगभग 5 हजार किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन का नियमानुसार सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन निर्मूल्य होने के कारण विधिवत नष्ट किया गया।
*40 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब सहित 40 पाव देसी मदिरा जब्त*
संयुक्त कार्रवाई के दौरान 20 पाव देसी प्लेन मदिरा एवं 20 पाव देसी मसाला मदिरा, कुल 40 पाव (7.2 बल्क लीटर) देसी मदिरा, तथा 40 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर आबकारी विभाग के कब्जे में ली गई।
उक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के अंतर्गत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
*आबकारी अमले की रही सक्रिय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री भारती गौंड एवं श्री वासुदेवचार्य त्रिपाठी, आबकारी उपनिरीक्षक श्री रविंद्र लिल्हारे एवं श्री जीत सिंह धुर्वे, आबकारी अधिकारी श्री हर्ष सोनी, वृत्त प्रभारी श्री अनिकेत पटेल सहित आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।







