*संवाददाता दैनिक दिव्य सत्ता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा विकासखंड के ग्राम वाडेगांव में दिन बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पं. दीनदयाल ग्राम विकास समिति पांढुर्णा द्वारा संचालित एवं ग्राम भारती, पांढुर्णा द्वारा मार्गदर्शित संकुल स्तरीय शारीरिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और खेल के प्रति उनकी उमंग को देखकर मन प्रसन्न हुआ। खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी निर्माण करते हैं।
हमारे विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ें और अपने विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें—इसी शुभकामना के साथ सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
इस आयोजन अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री यादोराव डोबले जी,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विवेक गायकवाड़ जी,तिगांव मंडल अध्यक्ष श्री बाल्या ठाकरे जी,पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश बंटी छागानी जी,वाडेगांव सरपंच श्रीमती जैवतीबाई सलामे जी,जनपद पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र ठाकरे जी,श्री प्रेमलाल चौधरी जी,श्री देवीदास राऊत जी,श्री नामदेव कड़वे जी,श्री पदमाकर पाबले जी, समाजसेवी तिगांव रेल्वे स्टेशन उप प्रबंधक श्री महेंद्र सिंह टेकाम ( दादा), पांढुर्णा भाजपा युवा नेता उत्तम झा, पांढुर्णा नगर मंडल उपाध्यक्ष श्री पंकज नाईक जी,श्री उत्तम झा जी,श्री गुणवत्ता कावले जी,श्री रूपेश चरपे जी,श्री महेन्द्र सिंग टेकाम जी,श्री कुंडली बनाईत जी,श्री सुमित राजगुरु जी,श्री पुरूषोत्तम कंडु जी,श्री रोशन चातरकर जी सहित विद्यालय परिवार, शिक्षकगण,अभिभावक एवं सभी खेलप्रेमी साथियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया।







