*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुरना। नगर की प्रतिष्ठित संस्था न्यू सनफ्लॉवर हायर सेकेंडरी स्कूल, पांढुरना की होनहार छात्रा कुमारी आंचल बेलखड़े का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
कुमारी आंचल बेलखड़े ने कबड्डी प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं प्रतिभा का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा ने यह उपलब्धि खेल प्रशिक्षक श्री मुकेश गव्हाने सर के मार्गदर्शन एवं निरंतर अभ्यास के माध्यम से हासिल की।
छात्रा के राज्य स्तर पर चयन होने पर संस्था के प्राचार्य श्री डी. एन. पातुरकर सर एवं समस्त शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कुमारी आंचल बेलखड़े को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
विद्यालय परिवार ने कहा कि छात्रा की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।







