*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें )

पांढुर्ना. जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे नीरज वानखड़े, वाटर हीरो एवं जल प्रहरी को साउथ एशिया पैटरनिटी की एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर के रूप में शामिल किया गया है।
यह नियुक्ति साउथ एशिया फैक्ट्री के अध्यक्ष दीपक मालवीय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में की गई। इस अवसर पर सचिव श रवि मोहनती, जनरल सेक्रेटरी किशोर तलमले सहित फ्रेटरनेटी के वरिष्ठ एग्जीक्यूटिव सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एग्जीक्यूटिव कमिटी में शामिल किए जाने पर नीरज वानखड़े ने साउथ एशिया फ्रेटरनिटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और समाजहित के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का सेवा अवसर है।
नीरज वानखड़े ने कहा कि फेडरेशन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा देने के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा, “जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और समाजहित के कार्यों को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाना ही मेरा संकल्प रहेगा।”
नीरज वानखड़े लंबे समय से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जनजागरूकता और मार्गदर्शन का कार्य कर रहे हैं। साउथ एशिया फ्रेटरनेटी की एग्जीक्यूटिव कमिटी में उनकी नई जिम्मेदारी से इन क्षेत्रों में उनके अनुभव और प्रयासों को व्यापक मंच मिलने की उम्मीद है।







