“पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा”
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा सौसर भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सांदीपनि विद्यालय, पांढुर्णा में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने सहभागिता कर प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता और उनके विचारों को जाना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर श्री संदीप मोहोड ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स में ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प की सुंदर झलक देखने को मिली। बच्चों की कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सोच देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही भारत के भविष्य के निर्माता हैं और उनके सपनों में दिखाई देने वाला विकसित भारत ही आने वाले समय की दिशा तय करेगा।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, सेवा और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम में पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, वरिष्ठ नेता मोरेश्वर मर्सकोले,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वर खोडे, पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश ‘बंटी’ छांगाणी ,महेन्द्र घोडे,दुर्गेश उईके,उमेश ऊरकडे,माधव पाटिल,पंकज नाईक, मारोती इवनाती,प्रदीप कामदार, प्रशांत बांद्रे,रोशन चातरकर सहित वरिष्ठ-ज्येष्ठ श्रेष्ठ जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी,विद्यालय परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।







