*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 ,)

पांढुर्णा 28 सितंबर जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त पांढुर्णा के अंतर्गत ग्राम उमरीमुक्ता एवं कुकड़ीखापा में अवैध शराब निर्माण के स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।
आबकारी दल द्वारा कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल में झाड़ियों के आसपास अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब निर्माण के लिए एकत्रित लगभग 300 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इसका सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन को विधिवत नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए उपयोग में लाई जा रही चालू भट्टी भी पाई गई।
प्रकरण में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(च) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी श्री अनिकेत पटेल एवं आरक्षक श्री मुकेश राहांगडाले उपस्थित रहे।







