*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 4/10/2026 रविवार को पांढुर्णा जिले में सेवा मेरा योगदान एवं सेवा सेतु अभियान में सहभागिता करने मुख्यमंत्री सादीपनी स्कूल आयोजन में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पांढुर्णा आगमन पर पारडी मार्ग हेलीपैड पर महात्मा ज्योतिबा फुले माली समाज संगठन पांढुर्णा अध्यक्ष श्री मोरेश्वर नाडेकर के नेतृत्व में एक समाज प्रतिनिधिमंडल द्वारा उन्हें एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें पांढुर्णा नगर के मध्य मजदूर केन्द्र कहे जाने वाले चौक स्थान को महात्मा ज्योतिबा फुले चौक का नाम रखने एवं महात्मा ज्योतिबा प्रतिमा स्थल हेतु मजदूर केन्द्र स्थित जगह का आवंटन कराने माली समाज संघटन प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन प्रेषित कर मांग रखी गई। प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भी माली समाज संघटन प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपा गया ज्ञापन स्वीकार किया गया। एवं शासन प्रशासन को कार्यवाही हेतु पत्र सौंपकर ध्यानाकर्षित किया गया।
*ज्ञापन प्रेषित करते दौरान प्रमुख रूप उपस्थित रहे*
महात्मा ज्योतिबा फुले माली समाज अध्यक्ष पांढुरना श्री मोरेश्वर नाडेकर, उपाध्यक्ष विजय मनोहर बारमासे, सचिन भूषण गायधने, कोषाध्यक्ष राजूभाऊ वाडोदे, कुजन बारमासे ,जय नाडेकर , योगेश नाडेकर, गौरव बारमासे, गोपाल गायधने, गजानन चरपे, नारायण राजगुरु, विठोबा बारमासे आदि अनेकों समाज संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप उपस्थिति रहे।







