*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु.6262250843 )

पांढुर्णा सौसर भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा कार्यालय सौसर में एक गरिमामय वातावरण में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। इस शिविर का मुख्य ध्येय आमजन में रक्तदान को लेकर जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।
शिविर को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा का एक परम पावन माध्यम है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति को रक्त देकर उसका जीवन बचाना समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करता है। ‘सेवा, समर्पण और जनकल्याण’ के मूलमंत्र को साकार करते हुए इस अभियान के जरिए समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का भाव सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका सौसर अध्यक्ष सुरेखा इन्द्रचंद डागा,भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राहुल मोहोड,जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण वाकोडे एवं इन्द्रचंद डागा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विवेक गायकवाड़,रामाकोना मंडल अध्यक्ष नामदेव पाल,मंडल महामंत्री आशीष चांडक, सुनील गुहे,संजय बागड़े,गोलू वाडेकर, प्रवीण सेलुकर, निलेश जुननकर,नामदेव ईवनाती,दिनेश भलावी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी और ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







