*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सराफा व्यापारियों से मुलाकात कर सराफा व्यापारी से संवाद किया गया। इस दौरान हाल ही में घटित घटना के संबंध में व्यापारियों से चर्चा की गई तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण के शीघ्र खुलासे के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने की बात कही गई है।







