*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जिले सौसर ग्राम सायरा में बिजली की बार-बार ट्रिपिंग, कम वोल्टेज और पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशान किसानों की समस्याओं को लेकर आज मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहले के नेतृत्व में किसानों ने कार्यालय कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग सौसर में लगभग एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सिंचाई के लिए दिन में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।
*फीडर बदलने और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांगमें
किसानों ने बताया कि ग्राम सायरा में बिजली की समस्या के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। वर्तमान में बारिश कम होने से किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की अत्यधिक आवश्यकता है। गांव में स्थापित दो ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण बार-बार बिजली ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
किसानों ने मांग की कि सायरा को उटीकाटा फीडर से अलग कर सौसर फीडर से जोड़ा जाए, वोल्टेज की समस्या दूर की जाए तथा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिल सके।
धरना प्रदर्शन के दौरान सहायक अभियंता सौसर श्री जितेन्द्र सैनी ने दूरभाष पर कांग्रेस नेता सोपान कोहले की बात डीई श्री धुर्वे से कराई। इस दौरान वोल्टेज की समस्या दूर करने और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया गया।
*एसडीएम सौसर से भी मिले किसान, समस्या के निराकरण के निर्देश*
धरना प्रदर्शन के पश्चात सोपान कोहले के नेतृत्व में किसानों ने सौसर एसडीएम श्री सिद्धार्थ पटेल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर बिजली समस्या से अवगत कराया। एसडीएम श्री पटेल ने तत्काल दूरभाष पर डीई श्री धुर्वे से चर्चा की तथा किसानों की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
*माननीय कमलनाथजी माननीय नकुलनाथजी को कराया जाएगा अवगत*
इस अवसर पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहले ने कहा कि क्षेत्र में किसानों की बिजली समस्या को लेकर माननीय कमलनाथजी एवं माननीय नकुलनाथजी को अवगत कराया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना शासन और विद्युत विभाग की जिम्मेदारी है। किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़े, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री कोहले ने कहा कि यदि किसानों की मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो 17 अक्टूबर को माननीय नकुलनाथजी के नेतृत्व में सौसर में आयोजित किसान आंदोलन में ग्राम सायरा सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवा कांग्रेस किसानों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। किसानों को राहत मिलने तक इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा।
इस अवसर पर – रेवनाथ गुर्वे विनायक गुर्वे संदीप रूघे हर्ष वाठ प्रविण खडाईत हरिओम गुर्वे विनोद गुर्वे अभिषेक गुर्वे राजेन्द्र रूघे विनायक खडसे राजु जाने बबलु वाफाडे प्रदीप रुघे शंकर बेड़े जगदीश मगरूलकर महादेव बल्ले टिकाराम गुर्वे प्रणित रूघे आनंद रूघे राजेश मगरूलकर महेश गुर्वे प्रमोद गुर्वे संदीप खडसे विट्ठल गुर्वे माधव गुर्वे एवं साथी उपस्थित थे।







