*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.62622250843 )


पांढुर्णा नागपुर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे मोटर साइकिल के साथ सड़क किनारे मृतक अवस्था में युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस डॉयल नंबर 112 को दी गई।पुलिस डॉयल नंबर 112 ने तुरंत घटना स्थल पहुंचकर मृतक युवक को उठाकर पांढुर्णा सिविल अस्पताल में दोपहर 3 बजे करीब लाया गया। पुलिस मृतक युवक की पहचान नहीं कर पाई । पुलिस को मृतक युवक का शव ड्रायटेक कंपनी के पीछे डिवाइडर के पास पड़ा मिला घटनास्थल के पास मोटर साइकिल भी पाई गई।
पुलिस विभाग द्वारा सडक हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा सड़क दुघटना जांच पड़ताल में जुटी हुई। पुलिस डॉयल नंबर 112 पर तैनात सूचना मिलने पर डायल 1 12 के आरक्षक मूलचंद रघुवंशी और वाहन चालक विशाल रेवतकर मौका स्थल पहुंचकर घायल युवक को सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा युवक की जांच पड़ताल के बाद युवक मृत्यु घोषित किया गया। युवक के हाथ पर ‘अजय’ नाम गोदा हुआ है। उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच की आशंका जताई जा रही है।
इस संबंध पांढुर्णा थाना प्रभारी अमित दानी ने बताया कि युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस विभाग हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
पुलिस विभाग द्वारा शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रखा गया। पुलिस विभाग द्वारा युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में ज़ुटी हुई है।







