पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा

पांढुर्णा राम शांति विद्या मंदिर में कक्षा 12वीं CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के विज्ञान संकाय से मेधावी विद्यार्थियों में —
1. यांशु उबनारे ने 97.2% अंक प्राप्त किए। 2. तन्मय वाडीवा ने 94% अंक अर्जित किए। 3. आदर्श कालभोर ने 88% अंक प्राप्त किए। 4. प्रणाली पराड़कर ने 86% अंक प्राप्त किए। 5. कृपा ढोले ने 84% अंक प्राप्त किए।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में यांशु, प्रणाली एवं तन्मय ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। साथ ही काॅमर्स संकाय से दिपाली जसुतकर 88% अंक के साथ रही टाॅपर।
शाला चेयरमैन श्री सुभाषजी बुधराजा, डायरेक्टर श्री शिवमजी बुधराजा, प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी, मैनेजर श्री रोहित धवले एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।









