*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा* विज्ञापन एवं खबरें प्रकाशित करने संपर्क करें।
पांढुर्णा छिंदवाड़ा में आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ परिवार छिंदवाड़ा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन अवसर पर जहाँ एक ओर गुरुदेव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, वहीं दूसरी ओर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित कर उनके सेवा भाव को सराहा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा-पांढुर्णा क्षेत्र के सांसद श्री विवेक बंटी साहू एवं राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री इंद्र प्रसाद त्रिपाठी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में सांसद श्री साहू ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग समाज में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार कर रही है।
वाटर हीरो नीरज वानखड़े का गौरव
इस गरिमामयी समारोह में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के प्रसिद्ध ‘वाटर हीरो’ एवं जल प्रहरी श्री नीरज वानखड़े को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के लिए सांसद श्री विवेक बंटी साहू और कुलगुरु श्री इंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने उन्हें साल और स्मृति चिह्न भेंट किया।
कार्यक्रम के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों और अनुयायियों ने गुरुदेव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। आयोजन में पांढुर्णा से आए वरिष्ठ टीचर श्री अनीश मेहता, अन्य प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।









