*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पांढुर्णा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए जनसंपर्क, जनजागरण और संगठनात्मक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा निर्धारित दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनजागरण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनमानस में जागरूकता आवश्यक है। ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के माध्यम से जनता तक लोकतंत्र की गरिमा, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व का संदेश पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता, समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करना होगा, ताकि अभियान का संदेश जिले के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक नागरिक तक पहुँच सके।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैशाली महाले,वरिष्ठ नेता संतोष जैन,राजेन्द्र भक्ते,मोरेश्वर मर्सकोले पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे,जनपद पंचायत सौसर अध्यक्ष संजय भुते,जिले के पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।







