*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 ,/

पांढुर्णा विकासखंड के ग्राम राजौराकला में 60 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को भी किया गिरफ्तार, थाना पांढुर्णा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है।
इस संबंध मिली प्राप्त जानकारी मुताबिक पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के निर्देशन तथा एसडीओपी श्री बृजेश भार्गव के मार्गदर्शन में थाना पांढुर्णा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम राजौराकला में 60 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 24.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शासकीय माध्यमिक शाला, ग्राम राजौराकला के गेट के सामने चार प्लास्टिक कुप्पियों में शराब लेकर जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान प्रमोद पिता सुल्लू उइके, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम राजौराकला, थाना पांढुर्णा के रूप में हुई। तलाशी में चार कुप्पियों से कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 510/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम: निरीक्षक अमित कुमार दाणी, थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक 165 राकेश, प्रधान आरक्षक 973 गजेन्द्र, आरक्षक 529 शिवअवतार, आरक्षक 982 पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक 969 शिवकुमार
पांढुर्णा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है।







