*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा शहर के जवाहर वार्ड निवासी बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर का बीमारी के कारण निधन हो गया। बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर मथुरा में सीमा सुरक्षा बल में तैनात था। बीएसएफ जवान का इलाज नागपुर मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा था
शनिवार की शाम नरेंद्र सौदागर की ईलाज दौरान मौत हो गई।बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर बीएसएफ जवान द्वारा नागपुर से पांढुर्णा लाया गया। जवान की मौत खबर फैलते ही हर कोई अचंभित हो गया। जवान नरेंद्र सौदागर का अंतिम दर्शन करने भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार दोपहर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।
पांढुर्णा शहर के मोक्षधाम में अंतिम यात्रा पहंची। जाह बीएसएफ के जवानों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उनका शासकीय नियमो तहत अंतिम संस्कार किया गया।बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर की एकलौती 12 साल की पुत्री निकिता ने अपने पापा को मूखाग्नि दी।
मोक्षधाम में अंतिम यात्रा में पत्नी कल्पना एवं पूरा सौदागर परिवार बीएसएफ जवान, पुर्व रिटायरमेंट सैनिक मित्र परिवार अंतिम यात्रा में शामिल रहा। बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर को सभी नमःआंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। बीएसएफ जवान के अंतिम संस्कार में शामिल सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा सौदागर परिवार के गहरी संवेदना व्यक्त की गई।






