*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )


पांढुर्णा जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर, जिला पांढुर्णा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 25.10.2026 से 26.10.2026 तक रात्रि में सघन नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित किया गया।
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमें गठित कर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की तलाश, निगरानी बदमाशों एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी सहित विभिन्न कार्यवाही की गई।
पुलिस विभाग द्वारा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाही
– अभियान में 02 राजपत्रित अधिकारी एवं कुल 20 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए।
– 15 फरार वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
– 09 स्थायी वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
– 18 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई।
– 10 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।
– 10 कबाड़ियों की चेकिंग की गई।
पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन में जिला पांढुर्णा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ सुनिश्चित करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।







