*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा छिन्दवाड़ा। पांढुर्णा जिले में भाजपा नांदनवाड़ी मंडल के ग्राम अम्बाड़ा में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ग्राउंड में सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में 43वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जबसे नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तबसे अंतिम छोर में बसे आदिवासियों और ग्रामीणों को भी हर योजना का लाभ मिल रहा है। मेरी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के चलते आजादी के 100 वर्ष पुर्ण होने के पहले भारत पुरी तरह से सिकलसेल मुक्त हो जाएगा। जिसके लिए जिले सहित प्रदेश और देश में अभियान चल रहा है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा प्रधानमंत्री की पहल पर हर बहन के स्वास्थ्य की जांच हो रही है। सांसद ने कहां कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना ही मेरा ध्येय है। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में विकलांग प्रमाण पत्र एवं समस्त स्कूली बच्चों का सिकल सेल की जांच किये जाने हेतु मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये। शिविर में कुल 374 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें नाक कान गला के 06, दंतरोग-04, अस्थिबाधित-03. टीबी स्क्रीनिंग-09. एनसीडी स्क्रीनिंग-39, सिकल सेल स्क्रीनिंग-19, आभा आईडी-20, अन्य 265 तथा 09 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष उज्जवलसिंह चैहान व मण्डल अध्यक्ष कृष्णा सरेयाम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यकम में मौजूद छात्राओं पर फुलों की वर्षा करके स्वागत व अभिनंदन भी किया। ग्राम अम्बाड़ा में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों से संवाद के दौरान बंटी विवेक साहू ने उनके पाठ्यक्रम पर चर्चा की। बातचीत में झलकता बच्चों का आत्मविश्वास और अध्ययन के प्रति बच्चों की लगन देखकर सांसद बंटी विवेक साहू बेहद प्रसन्न हुए।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय के दूरस्थ अंचल स्थित ग्राम पाथरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी बीमारी को हल्के में ना ले उसका उचित उपचार कराये। आज छिन्दवाड़ा जिला चिकित्सालय में अनुभवी डाॅक्टरों की टीम उपलब्ध है जहां हर बीमारी का इलाज किया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर के दौरान सांसद श्री साहू ने लोगों की समस्या सुनते हुए मरीजों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को मरीजों के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
शिविर के दौरान यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कुमरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उज्जवलसिंह चैहान, मण्डल अध्यक्ष कृष्णा सरेयाम, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, रोहित पोफली, सीताराम कोरडे, मदन साहू, यादवराव ढोबले, हेमराज चिचरे, अनिल कुमरे, भाजपा युवा नेता नीरज ठाकुर मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दीपेन्द्र सलामे, विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मिलिन्द गजभिये, डाॅ. विनित श्रीवास्तव, डाॅ. निलेश धाड़से, डाॅ. शुभांगी वाडबुधे, डाॅ. श्रावणी भोले, डाॅ. दीक्षा पवार, डाॅ. रंजित खेडेकर, डाॅ. रीया लाल तथा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ, जनमान्य नागरिकगण और बंडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।








