पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
पांढुर्णा हनुमान लोक जामसावली मंदिर से पांढुरना की ओर आते वक्त दोपहर 1.30 बजे के आस पास चिरकुटा गोदी (चौंकी पीपला नारायणवार) के अंतर्गत टी पॉइंट के पास राजना मार्ग पर मोटर साईकिल आईसर वाहन के बीच भिड़ंत हुई। सड़क दुर्घटना के संबंध सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप घायल हुए। सड़क हादसे में युवक विनय खडेकर उम्र 20 साल निवासी अमरावती हाथ पैर शरीर पर चोट आई। एवं दूसरा गंभीर रूप से घायल युवक संकेत शिंदे उम्र 21 साल निवासी ग्राम मोजरी जिला अमरावती के सिर पर गंभीर चोटे आई एवं पैर की टूटी हड्डी आंख पर गंभीर चोट दोनों घायलों को सड़क मार्ग से गुजर रहे निजी वाहन चालक द्वारा वाहन रूकवाकर दोनों घायल युवकों घटना स्थल से पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा दोनों युवकों उपचार किया गया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक संकेत शिंदे सिविल अस्पताल वाहन सेवा की मददत से डॉ द्वारा नागपुर रेफर किया गया। दोनों घायल युवक हनुमान जामसावली मंदिर से दर्शन कर वापस लौटते वक्त सड़क हादसा घटित हुआ। घटना स्थल पर डॉयल नंबर 112 पहुंची थी। सड़क दुर्घटना को लेकर दोनों यूवकों के परिजनों में गहरा सदमा लगा। सड़क दुर्घटना संबंध में पुलिस विभाग द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।









