पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने संपर्क करें। मो.न.6262250843 )

पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में NEET परीक्षा पेपर लीक एवं केन-बेतवा लिंक परियोजना में आदिवासियों के विस्थापन संबंध में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। हाल ही में NEET की एग्जाम लीक होने के कारण देश की 24 लाख छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं इसके विरोध में पांढुर्णा नगर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जिला युवक कांग्रेस द्वार राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाकर कड़ा विरोध जताया गया एवं युवक कांग्रेस ने राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री से अपने पद से इस्तीफा दे मांग उठाई गई। पुतला दहन स्थल पर पुलिस विभाग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्नि शामक फायर ब्रिगेड की मददत से पुतला छिनने एवं आग बुझाने की कोशिश हुई पुलिस एवं युवक कांग्रेस के बीच पुतला खींचातानी के बीच युवक कांग्रेस द्वारा कड़ी नारेबाजी करते हुए देखने में आई। कांग्रेस पार्टी एवं युवक कांग्रेस द्वारा कड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला बस स्टैंड मार्ग से गुजर कर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जाह कांग्रेस पार्टी एवं युवक कांग्रेस द्वारा विरोध जताया गया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पांढुरना विधायक श्री निलेश उईके,जिला काँगेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके, सौसर विधायक श्री विजय चौरे , पांढुरना जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तूमड़ाम , नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल एवं पांढुरना जिला ब्लॉक एवं नगर के काँगेस कमेटी एवं पांढुर्णा जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला महिला कांग्रेस संघटन पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं कांग्रेस पार्टी के सभी अनुसांगिक युवक काँगेस, किसान कांग्रेस, महिला संगठन, सेवादल, आदिवासी प्रकोष्ठ, S C प्रकोष्ठ, NSUI के सभी संघठनात्मक अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, नगर पालिका पार्षद गण एवं पांढुर्णा जनपत पंचायत सदस्य एवं ग्रामीण एवं शहरी जमीनी कर्मठ जुझारू कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्याओं में विशाल विरोध प्रदर्शन रैली में उपस्थित रहे।









