हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने किया सौसर कृषि मंडी में संचालित खरीदी केन्द्र किया निरीक्षण, तुलाई की राशि अधिक वसूली पर कर्मचारियों को लगाई फटकार

पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा

( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे प्रकाशित करने एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें। मो.6262250843 )

पांढुर्णा जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज मंगलवार दिनांक 19 मई 2026 को सौसर कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित तुअर, चना एवं गेहूं के शासकीय खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, उपज के भंडारण एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान किसानों द्वारा तुलाई के नाम पर अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत सामने आने पर कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों से किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि की वसूली नहीं की जाए तथा खरीदी कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं शासन के नियमों के अनुरूप संपादित किया जाए। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कहा कि पंजीयनकर्ता किसान स्वयं उपस्थित होकर ही अपनी उपज का विक्रय करें, जिससे किसी प्रकार की अनियमितता एवं बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की उपज की खरीदी क्रमवार एवं निष्पक्ष रूप से की जाए, ताकि प्रत्येक पात्र किसान को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो सके।

पांढुर्णा कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी कार्य तहसीलदार एवं पटवारी की टीम की उपस्थिति में ही संपन्न कराया जाए, जिससे पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनी रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल कांटों एवं रिकॉर्ड संधारण की भी जांच की तथा खरीदी केन्द्र में साफ-सफाई, पेयजल, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उल्लेखनीय है कि बीते दिवस जिला भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड ने भी मंडी परिसर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनी थीं। इस दौरान किसानों द्वारा तुलाई के नाम पर अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत की गई थी, जिसके बाद प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के संकेत भी दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड, प्रभारी एसडीएम श्री प्रियंक मिश्रा सहित मंडी प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।