पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा
पांढुर्णा जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला पांढुर्णा अंतर्गत खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग जिला पांढुर्णा के दल द्वारा दिनांक 24 मई 2026 को जिले अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। क्षेत्र निरीक्षण दौरान सौंसर तहसील अंतर्गत कार्यवाही दौरान ग्राम रामाकोना कन्हान नदी से खनिज रेत का अवैध रूप से खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर क्रमांक MP28AC6647 मय ट्राली पाए जाने से कार्यवाही करते हुए वाहन को मय खनिज रेत के खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय रूप से जप्त किया गया।
वाहन को मय खनिज के पुलिस थाना सौसर परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा किया गया। वाहन में खनिज नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत खनिज का अवैध परिवहन किए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने के लिए वास्ते निर्णयन कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष प्रकरण प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही दौरान सहायक खनि अधिकारी महेश नगपुरे तथा खनिज विभागीय अमला सम्मिलित रहे।









