पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा

पांढुर्णा कलेक्टर के निर्देशन अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला पांढुर्ना में दिनांक 5 मई 2026 से 5 जून 2026 तक एक माह का ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया थाl आयोजक प्रभारी श्री योगेश ढोके बताया कि एथलेटिक्स, क्रिकेट, खो-खो वॉलीबॉल, जूडो कराटे खेलों का परीक्षण दिया गया था इस क्रम में दिनांक 5 जून को ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन किया गया साथ ही साथ पांढुर्णा ब्लॉक एवं सौसर ब्लॉक के मध्य खो खो वॉलीबॉल एवं क्रिकेट और एथलेटिक्स खेलों का सद्भावना मैच खेला गया समापन दिवस के दिन को को एवं करने के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।
इस आयोजन के पश्चात सद्भावना मैच के विजेताओं को जन सेवा समिति श्री जयंत घोड़े के और से ट्रॉफी एवं मेडल से सम्मानित किया गयlकार्यक्रम में प्रशिक्षक हरीश गायधने, प्रशांत इवनाती, मुकेश गवाने, चैतन्य मेट, संदीप उईके एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे l









