हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुरना को मिली बड़ी रेल सौगात, रीवा-हैदराबाद एक्सप्रेस का रहेगा पांढुर्णा ठहराव, मैहर जाने वाले मां शारदा माता रानी भक्तों को होंगी सुविधा

*पांढुरना हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

 

 

पांढुर्णा जिले के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित सौगात मिली है। रेल मंत्रालय ने रीवा और हैदराबाद के चर्लपल्ली स्टेशन के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 20158ध्20157 रीवा-चर्लपल्ली (हैदराबाद) सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांढुरना रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी तथा दोनों दिशाओं में इसका नियमित ठहराव रहेगा। इस नई रेल सेवा से पांढुरना सहित जिलेभर के यात्रियों को मध्य भारत और दक्षिण भारत के बीच सीधा रेल संपर्क उपलब्ध हो सकेगा। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय सांसद सांसद विवेक बंटी साहू ने क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई ट्रेन शुरू करने का आग्रह किया था। सांसद ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि छिंदवाड़ा और पांढुर्ना क्षेत्र के हजारों यात्री रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और व्यापारिक कार्यों के लिए हैदराबाद तथा दक्षिण भारत के अन्य शहरों की यात्रा करते हैं, लेकिन सीधी रेल सुविधा के अभाव में उन्हें नागपुर, इटारसी या अन्य जंक्शनों पर ट्रेन बदलनी पड़ती है। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए रेल मंत्रालय ने नई ट्रेन को मंजूरी प्रदान की है। रेल मंत्रालय की स्वीकृति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि नई ट्रेन शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पांढुर्ना और आसपास के क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। नई रेल सेवा की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों ने सांसद विवेक बंटी साहू और रेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र को ऐसी ट्रेन की आवश्यकता थी, जो मध्य प्रदेश को सीधे दक्षिण भारत से जोड़ सके। पांढुर्ना को मिले इस नए रेल ठहराव को जिले के विकास और बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पांढुर्णा से मैहर जाने वाले भक्त माता के भक्तों जनों को होंगी सुविधा ट्रेन शुरू होने को लेकर भक्तों में दिख रहा उत्साह का माहौल भक्तों ने रेल मंत्रालय एवं सांसद बंटी विवेक साहु का जताया आभार।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।