*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्णा सिविल अस्पताल बुधवार की रात सर्प दंश की घटना की जानकारी संज्ञान में आई। इस संबंध में सिविल अस्पताल से हादसे की जानकारी प्राप्त हुई। सिविल अस्पताल में बुधवार की रात 8:00 बजे के करीब 6 साल की बालिका आरती पिता सुखदेव कवडेती उम्र 06 साल निवासी गोघरी साहनी को रात गरीब 7:30 बजे के करीब घर के मकान के पीछे टाके से पानी लेते वक्त अचानक जहरीले सांप ने पैर में दंश किया। बालिका ने जिसकी जानकारी चाचा बबलू कवडेती को दी। परिजनों द्वारा घायल अवस्था में तुरंत बालिका को प्राइवेट वाहन द्वारा पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात जूनियर डाक्टर द्वारा बालिका को जांच पड़ताल कर बालिका के शरीर में जहर अधिक फैलने से बचाने की भरपूर कोशिश हुई। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा चाईल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर गजभिए को बुलाया गया। दोनों डॉक्टर द्वारा बालिका को बचाने की भरपूर कोशिश की दोनों डॉ द्वारा सी पी आर देकर बचाने भरपूर कोशिश की गई। बालिका के शरीर में जहर अधिक फैलने से मृत्यु हो गई। सर्प दंश की घटना के बाद जहरीला सांप जिस पाणी टाके के नीचे से निकला फिर उसी जगह पर जा घुसा। बरसात का मौसम शुरू होते ही जहरीले सांप दंश की घटना सामने आती हैं। सिविल अस्पताल डॉ लोगो को अपने घरों के आस पास क्षेत्र में साफ सफाई सावधानी बरतने की सलाह दी गई। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा बालिका के परिजनों को बालिका का पोस्टमार्टम करने की सलाह दी गई। उसके उपरांत बालिका का शव परिजनों को सौप दिया गया। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में गहरा सदमा छाया हुआ देखने में आया है। इस दर्दनाक घटना से हर किसी की आंखें नम हो गई।









