*संवाददाता दैनिक दिव्य सत्ता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्णा सिविल अस्पताल में बुधवार रात 7.30 बजे के करीब मोहीघाटी में मोटर साइकिल पर 3 युवक सड़क दुर्घटना गंभीर रूप घायल हुए। सड़क दुर्घटना शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है तीनों घायल यूवकों को रहागीरों की मदद से वाहन सेवा 108 की मदद से पांढुरना सिविल अस्पताल लाया गया। इस सड़क हादसे में मुरुगेश शेट्टी उम्र 35 साल, राजेश नायडू 40 साल निवासी आमला, दोनों के सिर चहरे हाथ पैर कान में गंभीर चोटे होने पर प्राथमिक उपचार के उपरांत सिविल अस्पताल डॉ द्वारा नागपुर रेफर किया गया। तीसरा घायल युवक राकेश पटेल निवासी कोराडी जिसकी उम्र 30 साल को मामूली चोटे आना बताया गया। सड़क दुर्घटना के संबंध में घायलों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों घायल मोटर साइकिल से आमला से कोराडी जाते वक्त मोहीघाटी के पास मोटर साइकिल ब्रेकर से होकर गुजरते वक्त अचानक सामने चल कार चालक ब्रेक लगाने पर मोटर साइकिल कार से जा टकराई इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 युवक 20 फीट दूर तक जा घसीटे। इस सड़क दुर्घटना तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार उपरांत नागपुर रेफर करने की बात सामने आई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।









