*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्णा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित जनकल्याण पंजीयन शिविर का अवलोकन करने पांढुर्णा भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री उज्जवल सिंह चौहान, पांढुर्णा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश बंटी छगानी, पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण कर शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जनप्रतिनिधियों ने आयुष्मान कार्ड योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग, पीएचई विभाग सहित अन्य विभागों के काउंटरों का अवलोकन किया तथा संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को आवेदनों की संख्या बढ़ाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रियता एवं गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण पंजीयन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है, जिससे आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके।
शिविर में आयुष्मान कार्ड योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग, पीएचई विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जा रहा है।









