हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

गांधी भवन, भोपाल में दो दिवसीय पंचायती राज प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित , जनप्रतिनिधियों के राजनीतिक प्रशिक्षण हेतु तैयार किए जा रहे हैं प्रशिक्षक , पांढुर्णा प्रशिक्षणार्थी कार्यशाला में लिया भाग 

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा* 

पांढुर्णा भोपाल गांधी भवन में दो दिवसीय पंचायती राज प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित ,शक्ति अभियान द्वारा 11 एवं 12 जून को गांधी भवन, भोपाल में दो दिवसीय पंचायती राज प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 20 प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता की।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों के राजनीतिक प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों (ट्रेनर्स) का निर्माण करना था, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था, नेतृत्व विकास, संवैधानिक अधिकारों, स्थानीय शासन एवं राजनीतिक भागीदारी के विषय में प्रशिक्षित कर सकें।

पांढुर्णा से युथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कड़वे एवं जनपद सभापति श्रीमती कीर्ति पठाडे ने प्रशिक्षणार्थी के रूप में कार्यशाला में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पंचायती राज संस्थाओं की संरचना, ग्राम सभा की भूमिका, महिला नेतृत्व, सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों, जनप्रतिनिधियों के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा प्रभावी प्रशिक्षण संचालन की विधियों की जानकारी दी गई।

श्रीमती कीर्ति पठाडे ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए ऐसे प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने तथा उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करने में किया जाएगा।

कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित करने का संकल्प लिया।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।