बेरडी में 100 वर्षों से अधिक पुरानी अखंड हरिनाम सप्ताह की परंपरा का होगा भव्य समापन, दही-लाही महाप्रसाद एवं महाकाले के कीर्तन में डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, वारकरी संप्रदाय की समृद्ध परंपरा, महाराष्ट्रीयन संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है बेरडी का पंढरीनाथ मंदिर सप्ताह पांढुर्णा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश, चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश : कलेक्टर श्री वशिष्ठ रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री पर रोकथाम तथा अवैध तंबाकू के विक्रय एवं जुआ पर करें सख्त कार्यवाही, एनकॉर्ड समिति की बैठक में संबंधित विभागों को समन्वय करने दिए निर्देश  हिट एंड रन, अवैध कॉलोनियों, विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा गोदामों के नियमित निरीक्षण तथा सुरक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

पांढुर्णा शहर के प्राचीन गणपति मठ की संपत्ति पर विवाद गहराया, श्रद्धालुओं ने दींडी यात्रा निकालकर ट्रस्ट का गठन करने एवं मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की रखी मांग

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा* 

( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्ण पांढुर्ना शहर के शारदा मार्केट स्थित प्राचीन सार्वजनिक गणपति मठ की संपत्ति को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेरफेर, मठ की भूमि पर मालिकाना हक के दावे और पुनर्निर्माण कार्य में उत्पन्न बाधाओं के विरोध में माली समाज संगठन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुवार को दींडी यात्रा निकालकर एसडीएम तथा लोकन्यास पंजीयक को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा लंबे समय से लंबित सार्वजनिक ट्रस्ट गठन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।

श्रद्धालुओं ने ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि गणेश वार्ड स्थित यह प्राचीन गणपति मठ क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्षों से धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित होती रही हैं। वर्तमान में मठ का संचालन मठाधीपति शिवाचार्य स्वामीजी द्वारा किया जा रहा है। मठ की इमारत जर्जर हो जाने के कारण इसके पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया था, लेकिन इस दौरान संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि तत्कालीन पटवारी राजू उर्फ दिलीप जुननकर ने कुछ लोगों के साथ मिलीभगत कर मूल राजस्व अभिलेखों में काट-छांट और हेरफेर की। आरोप है कि रिकॉर्ड में संशोधन कर एक विशेष समाज का मालिकाना हक दर्शाने का प्रयास किया गया, जबकि गणपति मठ सार्वजनिक धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है। नागरिकों का कहना है कि इस कथित हेरफेर के कारण मठ की संपत्ति पर अनावश्यक विवाद उत्पन्न हुआ है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ असामाजिक तत्व मठ के पुनर्निर्माण कार्य में लगातार बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं और मठाधीपति के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। इससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है और धार्मिक गतिविधियों के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, 10 जुलाई 2024 से लंबित सार्वजनिक ट्रस्ट गठन के आवेदन का शीघ्र निराकरण कर गणपति मठ को विधिवत ट्रस्ट के संरक्षण में लाया जाए। दूसरी, राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेरफेर करने वाले पूर्व पटवारी एवं अन्य जिम्मेदार लोगों की निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। तीसरी, ट्रस्ट गठन के बाद जर्जर हो चुके प्राचीन मठ के पुनर्निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा कराया जाए।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे श्रद्धालुओं और समाजजनों ने कहा कि गणपति मठ केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर विवाद का समाधान करने तथा मठ की संपत्ति और धार्मिक गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन पर बड़ी संख्या में नागरिकों और श्रद्धालुओं के हस्ताक्षर दर्ज किए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

बेरडी में 100 वर्षों से अधिक पुरानी अखंड हरिनाम सप्ताह की परंपरा का होगा भव्य समापन, दही-लाही महाप्रसाद एवं महाकाले के कीर्तन में डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, वारकरी संप्रदाय की समृद्ध परंपरा, महाराष्ट्रीयन संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है बेरडी का पंढरीनाथ मंदिर सप्ताह

रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

हिट एंड रन, अवैध कॉलोनियों, विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा गोदामों के नियमित निरीक्षण तथा सुरक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l