हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा शहर के प्राचीन गणपति मठ की संपत्ति पर विवाद गहराया, श्रद्धालुओं ने दींडी यात्रा निकालकर ट्रस्ट का गठन करने एवं मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की रखी मांग

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्ना शहर के शारदा मार्केट स्थित प्राचीन सार्वजनिक गणपति मठ की संपत्ति को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेरफेर, मठ की भूमि पर मालिकाना हक के दावे और पुनर्निर्माण कार्य में उत्पन्न बाधाओं के विरोध में माली समाज संगठन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुवार को दींडी यात्रा निकालकर एसडीएम तथा लोकन्यास पंजीयक को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा लंबे समय से लंबित सार्वजनिक ट्रस्ट गठन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि गणेश वार्ड स्थित यह प्राचीन गणपति मठ क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्षों से धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित होती रही हैं। वर्तमान में मठ का संचालन मठाधीपति शिवाचार्य स्वामीजी द्वारा किया जा रहा है। मठ की इमारत जर्जर हो जाने के कारण इसके पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया था, लेकिन इस दौरान संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

कलेक्टर परिसर में बड़ी संख्याओं में शामिल श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि तत्कालीन पटवारी राजू उर्फ दिलीप जुननकर ने कुछ लोगों के साथ मिलीभगत कर मूल राजस्व अभिलेखों में काट-छांट और हेरफेर की। आरोप है कि रिकॉर्ड में संशोधन कर एक विशेष समाज का मालिकाना हक दर्शाने का प्रयास किया गया, जबकि गणपति मठ सार्वजनिक धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है। नागरिकों का कहना है कि इस कथित हेरफेर के कारण मठ की संपत्ति पर अनावश्यक विवाद उत्पन्न हुआ है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ असामाजिक तत्व मठ के पुनर्निर्माण कार्य में लगातार बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं और मठाधीपति के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। इससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है और धार्मिक गतिविधियों के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, 10 जुलाई 2024 से लंबित सार्वजनिक ट्रस्ट गठन के आवेदन का शीघ्र निराकरण कर गणपति मठ को विधिवत ट्रस्ट के संरक्षण में लाया जाए। दूसरी, राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेरफेर करने वाले पूर्व पटवारी एवं अन्य जिम्मेदार लोगों की निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। तीसरी, ट्रस्ट गठन के बाद जर्जर हो चुके प्राचीन मठ के पुनर्निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा कराया जाए।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे श्रद्धालुओं और समाजजनों ने कहा कि गणपति मठ केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर विवाद का समाधान करने तथा मठ की संपत्ति और धार्मिक गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन पर बड़ी संख्या में नागरिकों और श्रद्धालुओं के हस्ताक्षर दर्ज किए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।