*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा विकासखंड के ढोलनखापा रयतवाडी गांव में सड़क मार्ग पर बुधवार शाम सगाई कार्यक्रम से बुजुर्ग किसान अपनी पुत्री के साथ पैदल घर की ओर लौटते वक्त अचानक तेज रफ्तार मोटर साइकिल चालक युवक द्वारा पीछे से बुजुर्ग किसान मारोती बोबडे उम्र 65 साल निवासी ग्राम ढोलनखापा रयतवाडी को जोरदार टक्कर मार दी । इस सड़क हादसे में बुजुर्ग किसान मारोती बोबडे के सिर पर कमर फसली पर अंदरुनी गहरी चोटे आने से परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा घायल बुजुर्ग किसान को रात 8 बजे निजी वाहन की मददत से नादनबाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जाह घायल का प्राथमिक उपचार उपरांत नादनबाड़ी अस्पताल डॉ द्वारा रात 9 बजे करीब पांढुर्णा सिविल अस्पताल रेफर किया गया। बुजुर्ग किसान मारोती बोबडे सिर पर कमर फसली पर अंदरुनी गहरी चोटे होने से पांढुर्णा सिविल अस्पताल डॉ द्वारा गंभीर रूप घायल का जांच पड़ताल जुटी सिविल अस्पताल डॉ द्वारा उपचार उपरांत बुजुर्ग किसान को छिंदवाड़ा रेफर करने की बात कही गई लेकिन घायल बुजुर्ग किसान ने ईलाज के दौरान ही पांढुर्णा सिविल अस्पताल में दम तोड दिया। सड़क हादसे में हुई मौत बुजुर्ग किसान मारोती बोबडे गुरुवार की 10 बजे सिविल अस्पताल डॉ द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। नादनबाड़ी पुलिस चौकी जांच अधिकारी द्वारा मर्ग कायम कर सड़क हादसे की जांच पड़ताल की जा रही हैं।









