*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा शहर के समता काॅलेज एवं स्मार्ट बाजार में जन-जागरूकता कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को साइबर अपराध, आॅनलाइन ठगी, बैंक फ्राॅड, डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी लिंक के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की अपील कीं। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर फ्राॅड हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता लेने की सलाह दी गई।









