*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा* ( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा छिंदवाड़ा। पांढुर्णा शहर के मेन रोड पर नगर पालिका के पुराने बोर्डिंग भवन और फायर स्टेशन वाली जगह पर प्रस्तावित सर्वसुविधायुक्त राजा भोज हाईटेक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण का सोमवार को सांसद बंटी विवेक साहू ने भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि राजा भोज हाईटेक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण से नगर पालिका पांढुर्ना की आय बढ़ेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पर बढ़ेगे। यह कॉम्प्लेक्स शहर में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। इस अवसर पर नपाध्यक्ष संदीप घाटोड़े ने कहा कि राजा भोज हाईटेक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होने से शहर के बेहतर विकास और नगर पालिका की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रस्तावित सर्वसुविधायुक्त राजा भोज हाईटेक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन करते हुए भुमिपूजन भी किया। पांढुरना में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का नाम चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज के अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स के भूमिपूजन अवसर पर पवार भोयर परमार महासभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रशांत पराड़कर ने धन्यवाद भाषण ज्ञापित करते हुए मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्ययोजना के संबंध में सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने बताया कि राजा भोज कॉम्प्लेक्स की कुल निर्माण लागत तीन करोड़ 59 लाख 20 हजार 585 रूपए प्रस्तावित है। कॉम्प्लेक्स के दो तल में भूतल पर 42 और प्रथम तल पर 42 दुकानों सहित कुल 84 दुकानें रहेगी। कॉम्प्लेक्स का आगे और विस्तार करने की भी कार्ययोजना प्रस्तावित है। व्यापार और रोजगार के अवसरों को दृष्टीगत रखते हुए कॉम्प्लेक्स निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई। जिसमें आवागमन के लिए पर्याप्त स्पेस मिलेगा, जिससे व्यवसायियों को दुकान चलाने और ग्राहकों को खरीदारी में आसानी होगी।
*चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज के अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स के भूमिपूजन कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित*
चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज के अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स के भूमिपूजन अवसर पर पांढुर्णा भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड, प्रदेश पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नाना भाऊ मोहोड, पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीलेश उइके, पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, सुरेखा इंदरचंद डागा, नपा उपाध्यक्ष ताहिर अहमद पटेल, पांढुर्णा भाजपा जिला उपाध्यक्ष उज्जवल सिंह चौहान, पांढुर्णा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंटी छग़ानी नगर पालिका परिषद सभी सभापतिगण, पार्षदगण पांढुरना, पांढुर्णा भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्षगण, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैषी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, सांसद प्रतिनिधि अल्केश लांबा, विश्वेन्द्र बैस, जनपद सदस्य श्रीमती सुनंदा डोंगरे, श्री हजारे, पवार समाज के भाकचंद देशमुख, छिंदवाड़ा संघटन अध्यक्ष मुन्ना पवार, जगदीश पवार, पांढुर्णा संघटन अध्यक्ष देवीलाल पराडकर, संत्रांचल पवार समाज संघटन सौसर से सुरेश पराड़कर, प्रांतीय महासभा प्रवक्ता किशोर किंनकर, कपिल भादे सहित गणमान्य नागरिक और भाजपा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।









